Convergence of Voices
प्रकृति: अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र महोत्सव
प्रकृति एक प्रतिष्ठित वृत्तचित्र महोत्सव है जिसका आयोजन शैक्षिक संचार संकाय (सीईसी), नई दिल्ली द्वारा वर्ष 1997 से किया जा रहा है। यह भारतीय फिल्म-निर्माताओं के लिए प्रत्येक वर्ष अलग-अलग स्थान पर आयोजित एक गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम रहा है। यह महोत्सव हैदराबाद, पुणे, भोपाल, गोवा, पांडिचेरी, जोधपुर, त्रिपुरा, मैसूर, कालीकट, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, मदुरै और अहमदाबाद जैसे कई शहरों में आयोजित किया जा चुका है। महोत्सव के दौरान, एक जूरी पैनल द्वारा चयनित वृत्तचित्रों की स्क्रीनिंग की जाती है और उनके निर्देशकों/निर्माताओं/प्रतिनिधियों को वृत्तचित्रों में उठाए गए मुद्दों पर दर्शकों के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। यह महोत्सव पर्यावरण, विकास, मानव अधिकार और स्वच्छ भारत (स्वच्छ भारत अभियान) जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने और जनता को संवेदनशील बनाने का एक प्रयास है।
प्रकृति वृत्तचित्र महोत्सव ने समता, नैतिकता और पारिस्थितिकी के शैक्षिक पहलुओं पर पदचिह्न बनाने हेतु विस्तृत फलक प्रदान करने के लिए अपनी सीमाओं का विस्तार किया है। वर्ष 2018 में, प्रकृति महोत्सव को प्रतिस्पर्धी बनाया गया और इसके व्यापक प्रचार और मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए इसके क्षेत्राधिकार को भारत से परे दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र तक विस्तारित किया गया।
पुरस्कार:
प्रख्यात जूरी पैनल प्राप्त वृत्तचित्रों की स्क्रीनिंग करेगी। इस जूरी द्वारा सभी प्रविष्टियों का अध्ययन और महोत्सव के दौरान स्क्रीनिंग के लिए वृत्तचित्रों का प्रत्येक श्रेणी अनुसार चयन किया जाएगा। जूरी द्वारा प्रत्येक श्रेणी में एक सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का चयन भी किया जाएगा, जिसे महोत्सव के दौरान नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों का विवरण निम्नलिखित है:

(i) पर्यावरण श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र रुपये 50,000/- + ट्रॉफी + प्रमाण-पत्र
(ii) विकास श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र रुपये 50,000/- + ट्रॉफी + प्रमाण-पत्र
(iii) मानव अधिकार श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र रुपये 50,000/- + ट्रॉफी + प्रमाण-पत्र
(iv) स्वच्छ भारत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र रुपये 50,000/- + ट्रॉफी + प्रमाण-पत्र
(v) संयुक्त विजेताओं की स्थिति में पुरस्कार राशि समान रूप से विभाजित की जाएगी।
(vi) स्क्रीनिंग के लिए चयनित वृत्तचित्रों को केवल स्क्रीनिंग का प्रमाण-पत्र मिलेगा।

प्रविष्टियां आमंत्रण :
प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र महोत्सव के लिए व्यक्तियों, सभी मीडिया हाउस, जन संचार संस्थानों और मीडिया संस्थानों से निर्धारित प्रारूप में वृत्तचित्र (ओं) के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। यह प्रविष्टियां चार (04) अर्थात् (i) पर्यावरण, (ii) विकास, (iii) मानव अधिकार और (iv) स्वच्छ भारत (स्वच्छ भारत अभियान) श्रेणियों में आमंत्रित की जाती हैं। वृत्तचित्र (ओं) का उत्पादन हिन्दी या अंग्रेजी में किया जाए और यदि यह अन्य भाषा में हो तो इसमें अंग्रेजी में उपशीर्षक दिए जाए। कृपया ध्यान दें कि प्रत्येक श्रेणी में केवल एक प्रविष्टि की अनुमति है।
प्रविष्टियों के साथ भरा हुआ निर्धारित प्रविष्टि प्रपत्र और वृत्तचित्र की एक डीवीडी/पेन ड्राइव होनी चाहिए। डीवीडी पर वृत्तचित्र, निर्माता(ओं)/निर्देशक(ओं) का नाम और श्रेणी लिखा जाना चाहिए। प्रविष्टियां या तो डाक/कूरियर/व्यक्तिगत रूप से निम्नलिखित पते पर भेजी जा सकती हैं या निम्नलिखित महोत्सव मेल आईडी पर गूगल ड्राइव के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी साझा की जा सकती है।
पोस्ट द्वारा भेजने की स्थिति, लिफाफे पर बड़े अक्षरों में "16वें प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र महोत्सव के लिए प्रविष्टि" और वृत्तचित्र(ओं) की श्रेणी का शीर्षक लिखा जाना चाहिए:
डॉ. सुनील मेहड़ू,
संयुक्त निदेशक (सॉफ्टवेयर),
शैक्षिक संचार संकाय,
आईयूएसी परिसर, अरुणा आसफ अली मार्ग,
नई दिल्ली- 110067, (भारत)
ईमेल: prakritifest18[at]gmail[dot]com
संयुक्त निदेशक (सॉफ्टवेयर),
शैक्षिक संचार संकाय,
आईयूएसी परिसर, अरुणा आसफ अली मार्ग,
नई दिल्ली- 110067, (भारत)
ईमेल: prakritifest18[at]gmail[dot]com
प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि: | 10 जून, 2024 |
जूरी परिणाम की घोषणा: | जुलाई, 2024 का पहला सप्ताह (पुरस्कृत/चयनित प्रविष्टियों की सूची सीईसी की वेबसाइट (https://cec.nic.in) पर अपलोड की जाएगी और सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा)। |
बाद में, यदि जूरी द्वारा स्क्रीनिंग के लिए वृत्तचित्र का चयन किया जाता है, तो उसकी मास्टर प्रति (यों) को व्यावसायिक / प्रसारण माध्यम में जमा करना आवश्यक है। मास्टर प्रति 720 x 576 (स्टैंर्डड डेफिनेशन [एसडी]) या 1920 x 1080 (हाई डेफिनेशन [एचडी]) के रेज़लूशन के साथ .MOV या .AVI प्रारूप में होनी चाहिए। मास्टर प्रति को डाक/कूरियर/व्यक्तिगत रूप से या गूगल ड्राइव के माध्यम से महोत्सव ईमेल आईडी पर लिंक द्वारा भेजा जा सकता है।
स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, निम्न से मांगा जा सकता है:
डॉ. सुनील मेहड़ू,
संयुक्त निदेशक (सॉफ्टवेयर),
फोन. 011- 24126418 / 24126419 और 24126426 (सीधा)
ईमेल:prakritifest18[at]gmail[dot]com
संयुक्त निदेशक (सॉफ्टवेयर),
फोन. 011- 24126418 / 24126419 और 24126426 (सीधा)
ईमेल:prakritifest18[at]gmail[dot]com
Storytelling Begins...
ENVIRONMENT | ||
2022 | ||
Every Drop Counts | Bio-Toilets - Sustainable Solution for Sanitation | Globetrotters of Kakkerebellu |
Education on the Boat - A New Hope for Tomorrow | Sundarban - Proverbial Devil and the Deep Sea | The First Flight |